ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस में बड़ा बदलाव, अमन फारुखी बने दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष

WhatsApp Image 2026-04-18 at 5.14.49 PM (1)
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस में संगठनात्मक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वसी अहमद ने फर्रुखाबाद के जिला अध्यक्ष रहे अमन फारुखी को पदोन्नत करते हुए दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी नेतृत्व के अनुसार अमन फारुखी की संगठन के प्रति निष्ठा, सक्रियता और कार्यशैली को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री मुख्तार अहमद, दिल्ली वेस्ट अध्यक्ष मोहम्मद इबाद तथा बरेली जिला अध्यक्ष अतीक करम इदरीसी भी मौजूद रहे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष वसी अहमद ने कहा कि संगठन को मजबूत करने और विस्तार देने के लिए कर्मठ और योग्य कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि अमन फारुखी अपने नए दायित्व का पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करेंगे और पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। प्रदेश संगठन मंत्री मुख्तार अहमद ने कहा कि संगठन विस्तार पार्टी की प्राथमिकता है और भविष्य में भी ऐसे कार्यकर्ताओं को आगे लाया जाता रहेगा। वहीं अतीक करम इदरीसी ने विश्वास जताया कि अमन फारुखी का अनुभव दिल्ली में संगठन को मजबूती देगा। नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अमन फारुखी ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी लगन और निष्ठा के साथ कार्य करते हुए पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। इस नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और इसे संगठन विस्तार की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights