बरेली। थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव हरदुआ किफायत उल्ला निवासी 16 वर्षीय अमन पुत्र मोहम्मद असगर साथ में उसका ममेरा भाई 14 वर्षीय आतिब पुत्र थाना नवाबगंज क्षेत्र के रिछौला निवासी दोनों 10 अप्रैल शाम को पैदल रिछौला नानी के घर से घर हरदुआ किफायत उल्ला जा रहे थे रास्ता में तेज रफ्तार आ रही मोटरसाइकिल सवार ने दोनों के टक्कर मार दी जिसमें अमन और आतिब दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया इलाज के दौरान अमन की मौत हो गई आतिब का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है राहगीरों ने मोटरसाइकिल को पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।