विश्व कला दिवस पर बरेली में राष्ट्रीय चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन

WhatsApp Image 2026-04-16 at 7.23.55 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। विश्व कला दिवस के अवसर पर चित्रकार संघ बरेली भारती सोसाइटी, उत्तर प्रदेश द्वारा स्थानीय युग वीणा स्थित यामिनी आर्ट गैलरी में राष्ट्रीय चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। यह आयोजन महान चित्रकार लिओनार्दो दा विंची के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में किया गया।
संयोजक एवं सचिव डॉ. अजय रघुवंशी ने बताया कि प्रदर्शनी में देश के 10 राज्यों के करीब 50 चित्रकारों की 70 कलाकृतियां प्रदर्शित की गई हैं। विभिन्न कलाकारों की कृतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। पुणे की सोना शर्मा की ‘शिवा’ कृति में रंगों के माध्यम से ऊर्जा का संचार दिखाई दिया, वहीं उदयपुर की राखी मित्तल ने ‘समुद्र मंथन’ को एक्रेलिक रंगों से सजीव रूप दिया। ग्वालियर की अर्चना कुमारी ने महिला सशक्तिकरण को दर्शाती पेंटिंग प्रस्तुत की, जबकि अल्मोड़ा की गीता पांडे ने जागेश्वर धाम का सुंदर चित्रण किया।
दिल्ली के अरशद अली ने भगवान बुद्ध के माध्यम से सत्य का संदेश दिया, वहीं लखीमपुर खीरी की मुस्कान सक्सेना ने ‘आजादी’ विषय पर आकर्षक चित्र बनाया। बरेली की अलका श्रीवास्तव ने नारी के विभिन्न रूपों और उसकी पीड़ा को दर्शाया। इसके अलावा ज्योति रानी ने भगवान जगन्नाथ, अजय वर्मा ने शिव-पार्वती और डॉ. अनुराधा आर्य ने शिव परिवार का चित्रण प्रस्तुत किया। गुरचरण सिंह ने चारकोल से बिल्ली का जीवंत चित्र बनाया, जबकि बाल कलाकार निपुण सिंह और तरुण के पोट्रेट्स ने भी खास सराहना बटोरी।
प्रदर्शनी का उद्घाटन कैंट बोर्ड बरेली की सीईओ डॉ. तनु जैन और पार्षद राजेश अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। डॉ. तनु जैन ने कलाकारों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रदर्शनी बड़े शहरों के स्तर की है और बरेली के लिए गर्व की बात है। राजेश अग्रवाल ने कहा कि इस मंच से नए कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है।
वरिष्ठ चित्रकार डॉ. महेंद्र कुमार सक्सेना ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रदर्शनी में तेल रंग, एक्रेलिक और जल रंग माध्यमों से सामाजिक, प्राकृतिक, धार्मिक और स्वतंत्रता जैसे विषयों को प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य लोग, कलाकार और सैकड़ों छात्राओं ने पहुंचकर प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights