बरेली। भाजपा समर्थक दल युवा मोर्चा बरेली के तत्वाधान में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष अरशद हुसैन ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि उनका दल हमेशा से भाजपा का समर्थन करता रहा है और 2027 के विधानसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाना उनका मुख्य लक्ष्य है। प्रदेश उपाध्यक्ष मोईन कुरैशी ने कहा कि पूरी टीम पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरकर अधिक से अधिक सीटें जिताने के लिए काम करेगी। वहीं प्रदेश मीडिया प्रभारी नाहिद बेग ने दावा किया कि भाजपा इस बार भी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी और विपक्ष को करारी शिकस्त मिलेगी। जिला अध्यक्ष नूर हसन ने बताया कि चुनाव को लेकर अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और एक बार फिर प्रदेश में भाजपा सरकार बनने जा रही है। प्रेस वार्ता में प्रदेश सचिव अकबर हुसैन, जिला महामंत्री रेहान अहमद, श्याम देवल, महानगर अध्यक्ष असलम खान, बदरूद्दीन, मुस्तफा रजा, शिवम सक्सेना सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।