‘आकांक्षा झा’ ने मेहनत के दम पर दसवीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर परिवार और विद्यालय का किया नाम रोशन

WhatsApp Image 2026-04-16 at 6.05.32 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

दिल्ली। दिलशाद गार्डन निवासी छात्रा आकांक्षा झा ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10वीं परीक्षा में 94.2% अंक प्राप्त कर के अपने परिवार और विद्यालय का नाम रोशन किया है। दिलशाद गार्डन स्थित मोतीराम स्मारक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की मेधावी छात्रा आकांक्षा की इस सफलता के पीछे उनकी निरंतर मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
आकांक्षा शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और समर्पित रही हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई को केवल परीक्षा तक सीमित न रखकर विषयों की गहराई को समझने पर विशेष ध्यान दिया। नियमित अध्ययन, समय का सही प्रबंधन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का अक्षरशः पालन करते हुए आकांक्षा झा ने इस उत्कृष्ट परिणाम को हासिल किया। आकांक्षा ने कठिन विषयों में भी धैर्य और लगन के साथ अभ्यास किया, जिससे उनकी अपने विषयों पर पकड़ मजबूत होती गई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

आकांक्षा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय माता-पिता को देते हुए कहा कि पिता विवेक झा और माता प्रीति झा ने हमेशा उनका मनोबल बढ़ाया और उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान किया, परिवार का यह सकारात्मक वातावरण और प्रेरणा उनके लिए एक मजबूत आधार साबित हुआ। आकांक्षा अपने स्वर्गीय दादा सत्य नारायण झा को भी अपनी प्रेरणा मानती हैं, जिनके आशीर्वाद को वह अपनी सफलता का महत्वपूर्ण कारण मानती हैं। आकांक्षा की इस उपलब्धि पर विद्यालय के शिक्षकों और प्रबंधन ने भी हर्ष व्यक्त किया है। उनका मानना है कि यह सफलता अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी। आकांक्षा का लक्ष्य भविष्य में उच्च शिक्षा प्राप्त कर देश के विकास में अहम योगदान देना है। उनकी यह उपलब्धि यह दर्शाती है कि सही दिशा में किया गया परिश्रम और आत्मविश्वास किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायक होता है। सीमित संसाधनों में बुलंद हौसलों के दम पर आकांक्षा झा की यह सफलता न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे समाज के लिए गर्व का विषय है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights