शाहजहांपुर में सशक्त नारी के संकल्प संग निकली पदयात्रा

WhatsApp Image 2026-04-16 at 6.04.19 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के प्रचार अभियान के संदर्भ में नारी शक्ति पदयात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता फैलाना था। कॉलेज के प्रवेश द्वार से आरंभ होकर बरेली मोड़ एवं पुनः कॉलेज गेट पर आकर पूर्ण होने वाली इस पदयात्रा में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। पदयात्रा का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य प्रो आर. के. आजाद के द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां और जोशीले नारों के साथ प्रतिभागियों ने महिला सशक्तिकरण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।
इस अवसर पर प्राचार्य महोदय ने अपने उद्बोधन में कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 महिलाओं को समान अधिकार और अवसर प्रदान करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति उसकी महिलाओं की स्थिति से आंकी जाती है। जब तक महिलाएं सशक्त नहीं होंगी, तब तक राष्ट्र का समग्र विकास संभव नहीं है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे समाज में लैंगिक समानता और सम्मान की भावना को मजबूत करें। उपप्राचार्य प्रो अनुराग अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि यह पदयात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक सामाजिक संकल्प है। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को यह समझना होगा कि नारी का सम्मान ही सच्चे अर्थों में सभ्य समाज की पहचान है। हमें अपने व्यवहार और सोच में सकारात्मक परिवर्तन लाकर महिलाओं को सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण देना होगा।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने “नारी का सम्मान, देश का अभिमान”, “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ”, “नारी का मान, देश की शान” आदि जागरूकता नारों के माध्यम से वातावरण में ऊर्जा और उत्साह का संचार किया। कॉलेज के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ आलोक कुमार सिंह के निर्देशन में हुए इस कार्यक्रम में प्रो आदित्य कुमार सिंह, प्रो कमलेश गौतम, एनएसएस अधिकारी डॉ अरुण कुमार यादव, डॉ बरखा सक्सेना, डॉ शिशिर शुक्ला, डॉ प्रांजल शाही, डॉ दुर्गविजय, डॉ निधि त्रिपाठी, कु. बृजलाली, डॉ बृजनिवास, डॉ शिवानी भारद्वाज सहित कॉलेज के समस्त शिक्षक, एनसीसी व एनएसएस के कैडेट तथा विभिन्न कक्षाओं की छात्राएं उपस्थित रहीं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights