यक्ष ऐप की मदद से बारादरी पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, मुठभेड़ में दो शातिर गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-04-16 at 5.41.44 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने यक्ष ऐप और सर्विलांस की मदद से चोरी की बड़ी घटना का सफल अनावरण करते हुए मुठभेड़ के बाद दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचे, कारतूस, दो ईको स्पोर्ट कार, चोरी का सामान और 5.80 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 2 अप्रैल को जगतपुर निवासी इमरान खां ने अज्ञात चोरों द्वारा घर का ताला तोड़कर नकदी व आभूषण चोरी किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से जांच शुरू की। यक्ष ऐप के माध्यम से आसपास के सीसीटीवी कैमरों का विश्लेषण कर अहम सुराग जुटाए गए। गुरुवार को बीडीए कॉलोनी के पास पुलिस ने संदिग्ध कार को घेरा। इस दौरान एक बदमाश ने भागने की कोशिश करते हुए पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आकाश उर्फ शुभम उर्फ आदित्य के पैर में गोली लगी, जबकि उसके साथी अंकित मिश्रा उर्फ सोनू को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे पहले रेकी कर सुनसान मकानों को निशाना बनाते थे और रात में लोहे की रॉड से ताला तोड़कर चोरी करते थे। चोरी के बाद वे नोएडा जाकर वाहन बदल देते थे और माल का बंटवारा कर लेते थे।
पुलिस ने आरोपियों के पास से एक अवैध तमंचा, कारतूस, दो कार, सोने-चांदी के आभूषण, एलपीजी सिलेंडर, 73 पैकेट सिगरेट, 5.80 लाख रुपये नकद सहित अन्य सामान बरामद किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह, एसओजी प्रभारी सुनील कुमार शर्मा, सर्विलांस प्रभारी सतेन्द्र मोतला सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights