भाजपा का नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभियान के अंतर्गत सहसवान विधानसभा का सम्मेलन हुआ

WhatsApp Image 2026-04-16 at 5.38.53 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

सहसवान :- नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभियान के अंतर्गत सहसवान विधानसभा का सहसवान ब्लॉक में आयोजित सम्मलेन में जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, ब्लॉक प्रमुख कीर्ति यादव, पूर्व चैयरमैन दीपमाला गोयल, समाज सेविका सविता मालपडी ने संबोधित किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा आज देश में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए जो ऐतिहासिक कदम उठाए जा रहे हैं, वे आने वाले भारत की मजबूत नींव रख रहे हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति को सम्मान, सुरक्षा और अवसर प्रदान करने की दिशा में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से लोकसभा एवं राज्य विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त करेगा और उन्हें निर्णय लेने की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का अवसर देगा। उन्होंने कहा यह अधिनियम देश की करोड़ों महिलाओं के सपनों को साकार करने का माध्यम बनेगा।

जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षां यादव ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश के लोकतंत्र को और अधिक सुदृढ़ और समावेशी बनाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से शासन व्यवस्था अधिक संवेदनशील और प्रभावी बनेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं ने महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाया है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़कर देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

ब्लॉक प्रमुख कीर्ति यादव ने कहा केंद्र सरकार की योजनाओं ने महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए हैं। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं और अपने परिवार व समाज में निर्णय लेने में सक्षम बन रही हैं। इससे उनका सामाजिक सम्मान भी लगातार बढ़ रहा है।

सम्मलेन में पूर्व चैयरमैन दीपमाला गोयल, समाजसेवी सविता मालपाणी ने संबोधित किया।

सम्मलेन में मंच का संचालन मण्डल अध्यक्ष शालनी मित्तल ने किया।

इस अवसर राजवाला, बबली शर्मा, साध्वी माहेश्वरी, नीलम माहेश्वरी, मोरश्री गुप्ता, शिवानी अग्रवाल, सीमा यादव, नन्ही यादव, बबलेश ओमवती यादव, सीमा, आरती आदि मातृशक्ति उपस्थित रही।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights