जिलाधिकारी ने गेहूं क्रय केन्द्र का किया औचक निरीक्षण

WhatsApp Image 2026-04-16 at 5.01.15 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने आज डेलापीर स्थित नवीन मंडी स्थल पर गेहूं क्रय केन्द्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र पर किसानों के लिए बेंच, गुड़-चना, स्वच्छ पेयजल, छाया आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
जिलाधिकारी ने नमी मापक यंत्र, तिरपाल और बारदाने आदि की उपलब्धता की भी जांच की तथा अधिकारियों को इनकी पर्याप्त व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि नमी के आधार पर किसानों का गेहूं अनावश्यक रूप से अस्वीकृत कर वापस न किया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही या बिचौलियों की संलिप्तता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
उन्होंने कहा कि गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपये तथा तथा तौलाई , सफाई 20 रुपए प्रति कुंतल निर्धारित है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने किसानों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा मजदूरों और पल्लेदारों के समय से भुगतान की स्थिति की जानकारी ली साथ ही गाटा पर्ची आदि को भी चेक किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि मोबाइल क्रय केन्द्रों का लाभ विशेष रूप से बीमार, बुजुर्ग एवं अशक्त व्यक्तियों को मिलना चाहिए। उन्होंने बताया कि जनपद में 120 केन्द्र कार्यरत हैं।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी एफ आर संतोष कुमार सिंह, मण्डी सचिव सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights