बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में 27 वाँ सीमा स्मृति सम्मान एवं विमोचन समारोह में शहर की वरिष्ठ साहित्यकार कवयित्री डॉ. निशा शर्मा, उन्नति राधा शर्मा और बी के पारुल को सीमा स्मृति साहित्य सम्मान मुख्य अतिथि पर्यावरण मंत्री डा. अरुण कुमार, डॉ. मेघा अग्रवाल और क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने प्रदान किया। रोटरी भवन में मंगलवार को हुए कार्यक्रम में विविध संवाद पत्रिका के नारी विशेषांक का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया। शहर के 40 रचनाकारों को स्मृति चिन्ह और पटका पहनाकर उनका भी सम्मान और अभिनन्दन किया गया। नारी उत्थान पर गोष्ठी भी हुई। दो अति जरूरतमंद कन्याओं की शादी में जरूरत का सामान भी दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यकार और शिक्षाविद सुरेश बाबू मिश्रा ने की। विशिष्ट आतिथ्य नवगीतकार रमेश गौतम ने ग्रहण किया। क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने संचालन किया। आभार इं. के. बी.अग्रवाल और महासचिव प्रदीप माधवार ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में नरेश मालिक, निर्भय सक्सेना, मुकेश सक्सेना, अतुल वर्मा, ब्रजेश सक्सेना, इन्द्र देव त्रिवेदी, सुरेन्द्र मोहन सिन्हा, मधु वर्मा, रीता सिन्हा, प्रकल्प, सुमी, अरुणा सिन्हा, मंजू सक्सेना, रश्मि सक्सेना, पूर्णिमा अनिल, अनिल सक्सेना, प्रकाश चंद्र सक्सेना, डी डी शर्मा, महेश चंद्र शर्मा, जितेंद्र सक्सेना, राजीव काका, कमल सक्सेना, रोहित राकेश, अखिल रस्तोगी, विष्णु अग्रवाल, सुनील शर्मा मौजूद रहे। निर्भय सक्सेना