बरेली। थाना भोजीपुरा पुलिस ने नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई 5 अप्रैल को दर्ज मुकदमे के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के सैफी कैफे में 16 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई थी, जिसके बाद पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस टीम द्वारा दबिश के दौरान मुखबिर की सूचना पर आरोपी अरशद हैदर उर्फ करन (20 वर्ष), निवासी ग्राम बहरपुरा खजुरिया, थाना भोजीपुरा को बाजार क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पीड़िता को पहले से जानता था और दोनों के बीच परिचय था। घटना के दिन वह पीड़िता के बुलाने पर कैफे पहुंचा था, जहां उससे “गलती” हो गई। गिरफ्तारी टीम में थाना प्रभारी राजीव कुमार, उपनिरीक्षक सन्देश कुमार और कांस्टेबल सुमित शामिल रहे।