बरेली। बैसाखी पर्व के उपलक्ष्य में सोमवार को कैंट क्षेत्र में श्री गुरु नानक उदासी सिख सभा के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पांच प्यारों की अगुवाई में निकली यह यात्रा कैंट के विभिन्न मार्गों से होती हुई बी.आई. बाजार पहुंची। यहां कैंट विधायक संजीव अग्रवाल और अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की अध्यक्ष श्रुति गंगवार ने पांच प्यारों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। शोभायात्रा में बैंड-बाजों के साथ श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।यात्रा के दौरान गतका पार्टी के युवाओं ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों को आकर्षित किया। शोभायात्रा अंत में गुरुद्वारा पहुंचकर संपन्न हुई।इससे पूर्व गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान करतार सिंह ने यात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा के स्वागत में भाजपा नेता इंदु सेठी, के.एल. गेरा, श्रीधर शुक्ला, डॉ. विनोद पगरानी, सोनू कालरा, परमजीत सिंह ओबेरॉय, आभा सक्सैना और अरुण कश्यप सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।