तुलसी कथा और जालंधर उद्धार का मार्मिक वर्णन

WhatsApp Image 2026-04-14 at 2.40.50 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। राजेंद्र नगर स्थित नीलकंठ मंदिर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा के सातवें दिवस पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा वातावरण शिवभक्ति में सराबोर हो गया। वृंदावन से पधारी कथा व्यास राध्या भारद्वाज जी ने आज के प्रसंग में तुलसी कथा और जालंधर उद्धार का अत्यंत विस्तृत एवं भावपूर्ण वर्णन किया।कथा के दौरान उन्होंने बताया कि तुलसी (वृंदा) की पतिव्रता शक्ति और अटूट निष्ठा के कारण ही असुरराज जालंधर अत्यंत शक्तिशाली बन गया था। उसकी शक्ति का मूल कारण उसकी पत्नी की पवित्रता और धर्मनिष्ठा थी, जिसके कारण देवता भी उसे पराजित नहीं कर पा रहे थे। जालंधर के अत्याचारों से त्रस्त होकर देवताओं ने भगवान शिव से प्रार्थना की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

कथा व्यास ने आगे बताया कि भगवान विष्णु ने लीला के माध्यम से वृंदा की तपस्या और पतिव्रत धर्म की परीक्षा ली, जिससे जालंधर की शक्ति क्षीण हो गई। इसके पश्चात भगवान शिव ने जालंधर का वध कर देवताओं को उसके अत्याचारों से मुक्त कराया। इस प्रसंग के माध्यम से कथा व्यास ने धर्म, निष्ठा और सत्य के महत्व को विस्तार से समझाया।तुलसी कथा के संदर्भ में उन्होंने बताया कि वृंदा के त्याग और तपस्या के कारण ही उन्हें तुलसी के रूप में अमरत्व प्राप्त हुआ और हिंदू धर्म में तुलसी को अत्यंत पवित्र स्थान दिया गया है। तुलसी पूजन का महत्व बताते हुए उन्होंने कहा कि यह केवल धार्मिक परंपरा ही नहीं, बल्कि आध्यात्मिक शुद्धि का भी माध्यम है।आज के कार्यक्रम के मुख्य यजमान वार्ड 23 के पार्षद सतीश कातिब ‘मम्मा’ एवं पूर्व पार्षद माया सक्सेना रही। मुख्य अतिथि के रूप में अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की चेयरमैन श्रुति गंगवार एवं पंजाबी सभा महिला इकाई की अध्यक्षा इंदु सेठी उपस्थित रहीं। माया सक्सेना, गीता अरोड़ा और प्रेरणा कपूर द्वारा सभी अतिथियों का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।इस अवसर पर अर्चना अग्रवाल, अनीता, सीमा कपूर, पूजा, सरिता, दुर्गा, आयुष अग्रवाल, पवन अरोड़ा, हरवेंदृ रहेजा, श्याम माथुर, रोहित कुमार, ए बी सक्सेना सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे नजर आए और पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights