मदर एथीना स्कूल में दस दिवसीय समर कैंप का भव्य समापन: बच्चों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग

WhatsApp Image 2026-05-30 at 6.43.21 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। मदर एथीना स्कूल में विद्यार्थियों के चहुँमुखी विकास और उनकी रचनात्मकता को निखारने के लिए आयोजित किया गया दस दिवसीय समर कैंप आज बेहद उत्साह और भव्य समापन समारोह के साथ संपन्न हुआ। इस शिविर में बच्चों ने कला, संगीत, खेल और जीवन कौशल के विभिन्न क्षेत्रों में बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाए। समर कैंप के दौरान बच्चों द्वारा सीखी गई विभिन्न विधाओं का एक शानदार प्रदर्शन प्रस्तुत किया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने जहाँ एक ओर आकर्षक सांस्कृतिक नृत्य, नाटक और संगीत प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया, वहीं दूसरी ओर योग, ताय-क्वॉन-डो और आत्मरक्षा (सेल्फ डिफेंस) के गुर दिखाकर अपनी शारीरिक दक्षता का परिचय दिया। इसके अलावा विज्ञान के अद्भुत प्रदर्शन के द्वारा भी दर्शकों को आश्चर्य चकित कर दिया गया। कुकिंग कक्षाओं में भी बच्चों ने विविध प्रकार के व्यंजनों से सबको रिझाया। कैंप के दौरान विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स, क्राफ्ट वर्क, सिलाई-कढ़ाई, मेंहदी, रंगोली एवं अन्य क्रियात्मक वस्तुओं की एक भव्य प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसे दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया। सभी प्रतिभागी बच्चों की उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुति, प्रतिभाग एवं प्रदर्शन के लिए सराहना की गई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका महोदया चयनिका सारस्वत ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए बताया कि समर कैंप केवल छुट्टियों को बिताने का जरिया नहीं है, बल्कि यह बच्चों को अपनी दिनचर्या से इतर कुछ नया सीखने, अपनी रचनात्मकता को तलाशने और नए कौशल विकसित करने का एक बेहतरीन मंच है। इन दस दिनों में बच्चों ने जिस ऊर्जा, लगन और अनुशासन के साथ हर गतिविधि में भाग लिया है, वह अत्यंत सराहनीय है। हमारा उद्देश्य बच्चों का केवल शैक्षणिक विकास करना ही नहीं, बल्कि उनके भीतर आत्मविश्वास और एक बहुमुखी व्यक्तित्व का निर्माण करना है। मैं सभी शिक्षकों और प्रशिक्षकों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई देती हूँ और उम्मीद करती हूँ कि बच्चे यहाँ सीखे गए गुणों को अपने जीवन में आगे भी बनाए रखेंगे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights