मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 21 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 27.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
बदायूँ में धूमधाम से मना दशहरा, रावण और मेघनाद के विशालकाय पुतलों का हुआ दहन,शीतल आतिशबाजी ने मन मोहाबदायूं में दहेज के लिए नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप8वें वेतन आयोग की मुंबई में 22-23 अक्टूबर को बैठक, लेवल-1 की बेसिक सैलरी 18 हजार से बढ़कर 69 हजार रुपये होने की संभावना!तुलसी मठ में विधि-विधान से हुआ अस्त्र-शस्त्र पूजनदशहरे पर शक्ति और भक्ति के समन्वय की दिखी परंपरा, महंत नीरज नयन दास ने बताया पूजन का महत्वविजयदशमी (दशहरे) के पावन पर्व पर शिवसेना नाथ नगरी बरेली ने किया भव्य शस्त्र पूजनस्वर्गीय मनोज पांडे की स्मृति में पर्वतीय सांस्कृतिक समाज ने वृद्धाश्रम में कराया भोजन
Uttar Pradesh

मिशन इंग्लिश हाई स्कूल में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ वाइब्रेंट समर कैंप,विभिन्न कार्यक्रम हुए

May 30, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। सिविल लाइन्स रोड स्थित मिशन इंग्लिश हाई स्कूल में 21 मई से आयोजित वाइब्रेंट समर कैंप का आज 30 मई को उत्साह एवं उमंग के साथ समापन हुआ। दस दिवसीय इस समर कैंप में बच्चों के लिए विभिन्न शैक्षिक, रचनात्मक एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। रीडिंग, राइटिंग, कराओके, डांस, क्रिकेट, क्राफ्ट, ड्राइंग, इंग्लिश स्पीकिंग तथा अन्य ज्ञानवर्धक गतिविधियों में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।समर कैंप के दौरान आयोजित कराओके गतिविधि में बच्चों ने देशभक्ति एवं भावनात्मक गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। बच्चों ने “ऐ वतन”, “ये दोस्ती” और “मेरी मां” जैसे लोकप्रिय गीत गाकर सभी का मन मोह लिया। उनकी प्रस्तुतियों पर उपस्थित शिक्षकों ने खूब तालियां बजाईं।समर कैंप के अंतिम दिन आयोजित कुकिंग विदाउट फायर गतिविधि विशेष आकर्षण का केंद्र रही। बच्चों ने अपनी रचनात्मकता एवं पाक-कौशल का प्रदर्शन करते हुए भेलपुरी, जलजीरा, फ्रूट चाट एवं अन्य स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए। बच्चों द्वारा बनाए गए व्यंजनों की सभी ने सराहना की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इसके साथ ही आयोजित मेहंदी गतिविधि में छात्राओं ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आराध्या, अनुष्का, प्रगति, प्राप्ति एवं अन्य छात्राओं ने हाथों पर विभिन्न आकर्षक एवं सुंदर मेहंदी डिजाइनों को उकेरकर सभी का ध्यान आकर्षित किया।विद्यालय की Managing Director Mrs. Shobha Francis ने बच्चों के उत्साह एवं प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। वहीं विद्यालय की Principal Mrs. Annu Saxena ने बच्चों को प्रेरणादायक शब्दों से संबोधित करते हुए उन्हें निरंतर सीखने, अपनी प्रतिभा को निखारने तथा जीवन में अनुशासन एवं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षक-शिक्षिकाओ के सहयोग से आयोजित यह वाइब्रेंट समर कैंप बच्चों के लिए एक यादगार अनुभव बन गया। कार्यक्रम का समापन बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों, उल्लासपूर्ण वातावरण एवं मधुर स्मृतियों के साथ हुआ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights