मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 21 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 27.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
बदायूँ में धूमधाम से मना दशहरा, रावण और मेघनाद के विशालकाय पुतलों का हुआ दहन,शीतल आतिशबाजी ने मन मोहाबदायूं में दहेज के लिए नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप8वें वेतन आयोग की मुंबई में 22-23 अक्टूबर को बैठक, लेवल-1 की बेसिक सैलरी 18 हजार से बढ़कर 69 हजार रुपये होने की संभावना!तुलसी मठ में विधि-विधान से हुआ अस्त्र-शस्त्र पूजनदशहरे पर शक्ति और भक्ति के समन्वय की दिखी परंपरा, महंत नीरज नयन दास ने बताया पूजन का महत्वविजयदशमी (दशहरे) के पावन पर्व पर शिवसेना नाथ नगरी बरेली ने किया भव्य शस्त्र पूजनस्वर्गीय मनोज पांडे की स्मृति में पर्वतीय सांस्कृतिक समाज ने वृद्धाश्रम में कराया भोजन
Uttar Pradesh

बदायूँ में 03 औऱ 04 जून को होगी टीजीटी परीक्षा,बैठक में तैयारियों की समीक्षा की गई, अधिकारियों को निर्देश

May 30, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक परीक्षा (टी0ई0टी0) जनपद में 03 व 04 जून को होगी। परीक्षाओं में विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार ने कहा कि सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाए तथा परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण व पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जाए।कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी बाजपेयी सभागार में आयोजित बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने बताया कि परीक्षा 03 व 04 जून को दो-दो पालियों में सम्पन्न होगी। समस्त परीक्षा केंद्रो पर सीसीटीवी कैमरा, अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति व तलाशी भी ली जाएगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने के समय से 45 मिनट पूर्व तक प्रवेश दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रथम पाली की परीक्षा प्रातः 09ः30 से पूर्वाह्न 11ः30 तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा अपरान्ह 02ः30 बजे से सांय 04ः30 बजे तक होगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों, कक्ष निरीक्षक व सपोर्ट स्टाफ के लिए क्लॉक रूम की व्यवस्था भी की जाएगी।प्रधानाचार्य एसके इंटर कॉलेज संदीप भारती ने विभिन्न प्रपत्रों के संबंध में विस्तार से उपस्थित केंद्र व्यवस्थापकों, स्टेटिक मजिस्ट्रेट आदि को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए 13 केन्द्र बनाए गए हैं, जिसमें 03 जून को प्रथम पाली में 3687, द्वितीय पाली में 2918 तथा 04 जून प्रथम पाली में 4990 व द्वितीय पाली में 2520 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र के लिए केन्द्र अधीक्षक नामित किए गए हैं।इस अवसर पर एसपी सिटी, सहायक निदेशक सूचना आशुतोष चन्दोला, केन्द्र अधीक्षक, व्यस्थापक, स्टैटिक मजिस्टेªेट व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights