एसएसपी अनुराग आर्य ने जारी किया चौकी प्रभारियों का रिपोर्ट कार्ड, 10 सम्मानित, 10 को चेतावनी

WhatsApp Image 2026-05-30 at 8.09.17 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, पुलिस कार्यों में गुणवत्ता एवं दक्षता बढ़ाने तथा जनसेवा को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा माह अप्रैल-2026 के लिए चौकी प्रभारियों का मासिक प्रदर्शन मूल्यांकन जारी किया गया। मूल्यांकन के आधार पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 चौकी प्रभारियों को प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जबकि न्यूनतम प्रदर्शन करने वाले 10 चौकी प्रभारियों को चेतावनी जारी की गई। एक चौकी प्रभारी के खिलाफ प्रारंभिक जांच के आदेश भी दिए गए हैं।मूल्यांकन में निरोधात्मक कार्रवाई, जनशिकायतों का प्रभावी निस्तारण, लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं विधिक निपटारा तथा जनसेवा से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं को शामिल किया गया। इसमें थाना बारादरी की जोगीनवादा चौकी के प्रभारी कुशलपाल सिंह ने 331 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया और 10 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्राप्त किया। थाना हाफिजगंज की सैंथल चौकी के प्रभारी सतेन्द्र कुमार 275 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जिन्हें 8 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। वहीं थाना बहेड़ी की भुड़िया चौकी के प्रभारी राजू कुमार ने 271 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया और 7 हजार रुपये का पुरस्कार पायाइसके अलावा टांडा छंगा चौकी (शीशगढ़) के देवेंद्र कुमार राठी, कांकरटोला चौकी (बारादरी) के जावेद अख्तर, बैरियर-02 चौकी (इज्जतनगर) के मोहित कुमार, बल्लिया चौकी (भमोरा) के शैलेन्द्र सिंह, मॉडल टाउन चौकी (बारादरी) के जितेन्द्र कुमार, सिविल लाइन चौकी (कोतवाली) की उपनिरीक्षक कोमल कुंडू तथा कताई मिल चौकी (बहेड़ी) के रजनीश कुमार को भी उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।वहीं खराब प्रदर्शन के चलते बभिया चौकी (कैंट) के दीपक कुमार शर्मा, लाल फाटक चौकी (कैंट) के त्रिवेन्द्र कुमार, रामगंगा चौकी (सुभाषनगर) के प्रसून कटियार, धौरेरा चौकी (नवाबगंज) के सुरेन्द्र सिंह, कुतुबखाना चौकी (कोतवाली) के अनूप सिंह, कस्बा चौकी (आंवला) के नितिन शर्मा, मनौना धाम चौकी (आंवला) के नरेन्द्र राघव, गैनी चौकी (अलीगंज) के सूरजीत सिंह, बड़ागांव चौकी (सिरौली) के मनोज कुमार तथा करगैना चौकी (सुभाषनगर) के राजेन्द्र सिंह सिरोही को चेतावनी जारी की गई। राजेन्द्र सिंह सिरोही के संबंध में प्रारंभिक जांच के आदेश भी दिए गए हैं।एसएसपी अनुराग आर्य ने सम्मानित पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रोत्साहनात्मक व्यवस्था से पुलिस बल में कार्य के प्रति उत्साह और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। इससे जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने अन्य पुलिसकर्मियों से भी जनसेवा और कर्तव्यनिष्ठा के साथ उत्कृष्ट कार्य करने का आह्वान किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights