बरेली। थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र के गांव बहादुर करोड़ निवासी 25 वर्षीय सर्वेश कुमार पुत्र सोनपाल पेट्रोल पंप से ड्यूटी करके घर जा रहा था रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी सर्वेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया इलाज के दौरान मौत हो गई मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।परिजनों ने बताया सर्वेश कुमार फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में एक पेट्रोल पम्प पर सेल्समैन के पद पर कार्य कर्ता था सोमवार शाम को पेट्रोल पंप से ड्यूटी करके घर मोटरसाइकिल से गांव बहादुर करोड जा रहा था फतेहगंज पश्चिमी और शंका पुल के बीच में हाइवे पर अज्ञात वाहन ने पीछे से मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी जिसमें सर्वेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया और परिवार वालों को सूचना दी परिवार वाले जिला अस्पताल पहुंचे सर्वेश कुमार की रात में इलाज के दौरान मौत हो गई। सर्वेश कुमार की पत्नी वर्षा और दो लड़की है सर्वेश कुमार पेट्रोल पंप पर 2 वर्ष से काम कर रहा था मौत की सूचना मिलने के बाद से परिवार में सभी का रो-रो कर बुरा हाल है पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा।