जेवर एयरपोर्ट लोकार्पण के बाद बरेली के विकास को मिलेगा नया आयाम

WhatsApp Image 2026-03-29 at 11.56.18 AM (1)
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । उत्तर प्रदेश में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर का देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लोकार्पण किया गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में तैयार हुआ यह अत्याधुनिक ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट राज्य को वैश्विक कनेक्टिविटी प्रदान करते हुए ‘नए उत्तर प्रदेश’ की उड़ान का प्रतीक बनेगा। 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को गति देगा। जेवर एयरपोर्ट लोकार्पण के बाद बरेली के विकास को भी अब नया आयाम मिल सकेगा। साथ ही प्रदेश के जनपदों को वैश्विक मंच से जोड़ते हुए ‘लोकल से ग्लोबल’ की अवधारणा को भी साकार करेगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


जेवर एयरपोर्ट की प्रारंभिक क्षमता लगभग 1.2 करोड़ यात्री प्रति वर्ष होगी। भविष्य में इसका विस्तार 7 करोड़ यात्री क्षमता तक होगा। इसकीकार्गो क्षमता प्रारंभिक 2.5 लाख टन है जो बाद में 15 लाख टन तक होगी। मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी से एक्सप्रेसवे, बस, मेट्रो
डिजियात्रा आधारित डिजिटल सुविधाएं मिलेगी। जेवर पर लॉजिस्टिक्स हब और वेयरहाउसिंग सुविधाएं हैं। जेवर एयरपोर्ट का ग्रीन एनर्जी आधारित डिजाइन है।


नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जनपद बरेली को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से व्यापक लाभ प्राप्त होगा। इससे बरेली जनपद के प्रमुख उत्पाद (ओडीओपी) को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच मिलेगी
स्थानीय उद्योग/ कृषि/सेवा क्षेत्र को नई गति मिलेगी। निवेश और औद्योगिक गतिविधियों में वृद्धि होगी।
जेवर एयरपोर्ट शुरू होने से युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। बेहतर कनेक्टिविटी से पर्यटन एवं व्यापार को भी क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा।
नोएडा के जेवर एयरपोर्ट एयरपोर्ट से उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में 1 लाख करोड़ रुपए से अधिक के संभावित योगदान के साथ विकास का नया इंजन बनकर उभरेगा। कार्गो और लॉजिस्टिक्स सुविधाओं के माध्यम से निर्यात को बढ़ावा मिलेगा और प्रदेश के विभिन्न जिलों को ‘लोकल से ग्लोबल’ बनने का अवसर मिलेगा।
जेवर एयरपोर्ट को यमुना एक्सप्रेस वे सहित अन्य प्रमुख मार्गों से जोड़ा गया है। प्रस्तावित मल्टी- मॉडल ट्रांजिट हब (मेट्रो, बस, टैक्सी) के माध्यम से जनपद के लिए आवागमन और भी सुगम होगा।
उक्त एयरपोर्ट के बनने पर स्थानीय नागरिक, व्यापारी/ उद्यमी, ओ डी ओ पी उद्यमी, स्टार्ट-अप प्रतिनिधि द्वारा प्रसन्नता व्यक्त कि गयी है। इससे उनके कार्य को गति मिलेगी और आवगमन में लगने वाले समय में भी कमी आएगी।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश में समावेशी, संतुलित और तीव्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह परियोजना प्रदेश के जनपदों को वैश्विक मंच से जोड़ते हुए ‘लोकल से ग्लोबल’ की अवधारणा को साकार करेगी। निर्भय सक्सेना

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights