उझानी। सरौरा बाईपास पर एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना 25 मार्च 2026 की रात करीब 10:15 बजे कल्याण सिंह चौक के पास हुई। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्राम अढौली निवासी रामचन्द्र पुत्र सोहनलाल ने कोतवाली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका धेवता योगेन्द्र पुत्र चन्द्रकेश शर्मा, जो श्री नारायनगंज गुरु के स्कूल के सामने अढौली रोड नखासा, उझानी का निवासी है, अपने मित्र रौनक पुत्र पप्पू निवासी गद्दी टोला के साथ अपनी स्कूटी (रजि.UP24AR5219) से घर से सरौरा बाईपास जा रहा था। कल्याण सिंह चौक सरौरा बाईपास पर बदायूं की ओर से आ रही एक अनियंत्रित तेज रफ्तार कार (रजि. UP85AW8055) के चालक ने लापरवाही से गलत दिशा में आकर उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर से योगेन्द्र और रौनक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों का हायर सेंटर में इलाज चल रहा है। कोतवाली पुलिस नेरामचंद्र की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है ।