बरेली। डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती को इस वर्ष धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया है। 12, 13 व 14 अप्रैल को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के तहत 12 व 13 अप्रैल को दो दिवसीय भव्य मेला भी लगाया जाएगा। इस संबंध में एक बैठक अरविंद वाल्मीकि के संयोजन में महर्षि वाल्मीकि आश्रम में आयोजित की गई। बैठक में अनुसूचित समाज के अनेक प्रबुद्ध लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी मास्टर श्याम सुंदर ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में चंदन प्रकाश चौधरी मौजूद रहे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बाबा साहब की जयंती की पूर्व संध्या पर भव्य कार्यक्रम एवं मेला आयोजित किया जाएगा। इस दौरान बाबा साहब से संबंधित साहित्य की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिससे उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जा सके। स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार में दर्जा राज्य मंत्री मनोज थपलियाल ने सभी लोगों से सपरिवार कार्यक्रम में सहभागिता करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी बहुजन समाज को जोड़कर इस आयोजन को सफल बनाया जाएगा। बैठक में प्रमुख रूप से धीरेन्द्र प्रताप सिंह, सुरेश चंद वाल्मीकि (बीडीए), नरेश बाबू वाल्मीकि, आर.के. राजन, सुनील दत्त, विलास बाबू, कैलाश बाबू वाल्मीकि, इंजीनियर कमल किशोर, सुंदर सिंह, रामसेवक प्रजापति, जितेंद्र सिंह सोनकर, विकास पासवान, हरि सिंह, वरदान, शिशुपाल कठेरिया, हरीश बाबू वाल्मीकि, अमरीश कठेरिया, विशाल सिंह बिंदु, सुमित वाल्मीकि, राजेश चौधरी, दीपक वाल्मीकि, बंटी सिंह, भीम आर्मी के अतुल वाल्मीकि सहित अनेक समाजसेवी उपस्थित रहे।