राम नवमी जुलूस को लेकर थाना किला में शांति बैठक, आपसी सौहार्द बनाए रखने पर जोर

WhatsApp Image 2026-03-26 at 3.27.16 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। आगामी राम नवमी जुलूस को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना किला परिसर में आयोजकों एवं गणमान्य लोगों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी निरीक्षक सुभाष कुमार ने की।
बैठक में पीस कमेटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम इकबाल के साथ मोंटू सक्सेना उर्फ दादा, मोनू खान, मो. कासिम, अखिलेश अग्रवाल, शुभम अग्रवाल सहित पीस कमेटी की पूरी टीम एवं जुलूस आयोजक मौजूद रहे।
इस दौरान नदीम इकबाल ने आपसी भाईचारे और एकता पर जोर देते हुए कहा कि “हम सबका डीएनए एक है और हमारी टीम हमेशा एक-दूसरे के त्योहारों में सहयोग करती आई है। चाहे वह शुभकामनाएं देना हो, पुष्प वर्षा करना हो या जल वितरण हम हर संभव सहयोग करते हैं और आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि राम नवमी जुलूस में भी पीस कमेटी पूरी सक्रियता के साथ सहयोग करेगी।
बैठक में सभी लोगों ने एक स्वर में सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए जुलूस को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने का संकल्प लिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights