अपर जिलाधिकारी (प्र0) की अध्यक्षता में हुई बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की चतुर्थ त्रैमासिक बैठक का आयोजन

WhatsApp Image 2026-03-25 at 5.24.16 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार की अध्यक्षता में बुद्ववार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में बैठक में मिशन वात्सल्य योजनान्तर्गत जिला बाल संरक्षण इकाई बाल कल्याण समिति किशोर न्याय बोर्ड मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड सामान्य स्पॉन्सरशिप बाल विवाह 1098 चाइल्ड लाइन पी0एम0केयर आदि योजनाओं पर चर्चा की गयी। इस अवसर पर एक युद्व नशे के विरुद्ध के अन्तर्गत नशा मुक्ति पर शपथ दिलाई गई।
जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की चतुर्थ त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए बैठक के दौरान बताया गया कि मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड के तहत 88 को लाभ दिया गया तथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य में 323 को लाभ दिया गया वहीं स्पॉन्सरशिप योजना जिसके तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में 75 बच्चों को लाभ दिया गया है तथा पीएम केयर योजना के तहत तीन लाभार्थियों को लाभ दिया गया।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार ने योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ पात्रों तक पहुंचाने तथा बाल सेवा योजना तथा स्पॉन्सरशिप के 19 लम्बित आवेदन पत्रों का अगली बैठक होने से पूर्व निस्तारण करने के निर्देश दिये गये। बाल कल्याण समिति के लम्बित वादों का निस्तारण करते हुये शेष सदस्यों हतु निदेशालय को पत्र प्रेषित करने के निर्देश जिला प्रोबेशन अधिकारी को दिये गये तथा किशोर न्याय बोर्ड के संबंध में कहा कि दायरे से ज्यादा निस्तारण करने के निर्देश दिये गये।
मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड के अन्तर्गत 08 बच्चों को लैपटॉप का वितरण करते हुये बाल संरक्षण सम्बन्धित जागरुकता कार्यक्रम कराये जाने के निर्देश दिये गये। बाल विवाह के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 72 बाल विवाह की सूचना प्राप्त हुयी थी जिसमें 42 बाल विवाह बाल सरंक्षण इकाई बाल कल्याण समिति ए0एच0टी0 थाना एवं चाइल्ड हेल्पलाइन के माध्यम से रोके गये है तथा 27 बाल विवाह की सूचना गलत पायी गयी। जिस अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा बाल विवाह के प्रकरणो पर फॉलोअप कराये जाने के साथ फॉलोअप की स्थिति तैयार कर अगामी बैठक में प्रस्तुत की जायें।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

समस्त बाल विकास परियोजनाधिकारियों को ब्लाक बाल संरक्षण समिति तथा समस्त अधिशासी अधिकारी को वार्ड बाल कल्याण समिति की बैठक आयोजित कर बैठक की सूचना उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया। बेटी बचाओ बेटी पढाओं योजना के अन्तर्गत जनपद स्तर पर समस्त तहसीर ब्लॉक तथा नगर पालिका नगर पंचायत पर जिला कार्यक्रम अधिकारी से समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम कराया जाये। इस अवसर पर सिटी मजिस्टेªट बदायूँ जिला बाल संरक्षण अधिकारी अभय कुमार अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत सहायक श्रम आयुक्त जिला विद्यालय निरीक्षक जिला क्रीडा अधिकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन जिला कार्यक्रम अधिकारी धर्मेन्द्र कुलश्रेष्ठ अरविन्द गुप्ता सदस्य किशोर न्याय बोर्ड बदायूँ अध्यक्ष.सदस्य बाल कल्याण समिति नन्द किशोर पाठक सविता मालपाणी संरक्षण अधिकारी एन0आई0सी रवि कुमार संरक्षण अधिकारी आई0सी प्रीती कौशल एच0ई0डब्लू जिला मिशन समन्वयक छवि वैश्य सेन्टर मैनेजर प्रतीक्षा मिश्रा कमल शर्मा परियोजना समन्वयक, प्रियंका जौहरी प्रबन्धक राजकीय दत्तक ग्रहण अभिकरण, इन्द्रपाल सिंह उप निरीक्षक थाना ए0एच0टी0 सहित जिला बाल संरक्षण इकाई का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights