जन सेवा सहायक पार्टी ने विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

WhatsApp Image 2026-03-25 at 5.15.18 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। जन सेवा सहायक पार्टी (भारत) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मिश्रीलाल राजपूत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में एकत्र होकर प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी कार्यकर्ता जुलूस के रूप में जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे और महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से पार्टी ने कई प्रमुख मांगें उठाईं। मिश्रीलाल राजपूत ने कहा कि ईवीएम चुनाव प्रणाली को बंद कर बैलेट पेपर प्रणाली को पुनः लागू किया जाए। साथ ही साइबर क्राइम और ठगी के मामलों पर प्रभावी अंकुश लगाने, भू-माफिया, भ्रष्ट अधिकारियों और दलालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई।
उन्होंने सभी वर्गों की जाति गणना कराने, चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा शिक्षा प्रणाली में गुणवत्ता सुधार के लिए कानूनी बदलाव करने की बात कही। न्यायालयों में आम जनता को न्याय दिलाने के लिए अधिवक्ताओं द्वारा मनमानी फीस वसूली पर रोक लगाने हेतु सख्त कानून बनाने की भी मांग रखी गई।
ज्ञापन में ग्रामीण और शहरी आवास योजना की धनराशि में समानता लाने की मांग करते हुए कहा गया कि जब मताधिकार समान है तो सुविधाओं में भेदभाव नहीं होना चाहिए। इसके अलावा स्मार्ट मीटर हटाने, श्रमिकों के लिए सम्मान निधि योजना लागू करने तथा शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार मिलने तक 20 हजार रुपये मासिक भत्ता देने की मांग भी उठाई गई।
पार्टी ने महिला उत्पीड़न पर रोक, रसोई गैस की कालाबाजारी पर नियंत्रण, सरकारी अस्पतालों में एमआरआई जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा पेट्रोल-डीजल और खाद्यान्न की बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण करने की भी मांग की।प्रदर्शन के दौरान वीरेंद्र पाल, नरेश , वेदपाल सिंह , रविन्द्र सिंह , हेमराज , बाबू मौर्य , विनीत, सुमित गंगवार आदि मौजूद थे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights