इंस्पेक्टर विनोद चाहर समेत 14 पुलिस कर्मी होंगे उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित

d98dad48-665d-4339-b192-7425faf29047
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी। लोकप्रिय नागरिक पुलिस का दायित्व निभाने वाले इंस्पेक्टर विनोद चाहर समेत नौ पुलिस कर्मियों कोे भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित करने का निर्णय लिया है जबकि पांच पुलिसकर्मी अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किए जाएंगे। 14 पुलिस कर्मियों को स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस लाइन में सम्मानित किया जाएगा। पुलिस कर्मियों को सम्मानित करने का निर्णय वर्ष 2019 के परिपेक्ष्य में लिया गया है।
गृह मंत्रालय द्वारा जारी सूची में कहा गया है कि वर्ष 2019 में विभिन्न स्थानों पर तैनाती के दौरान लोकप्रिय नागरिक पुलिस का दायित्व निभाने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया जाएगा।गृह मंत्रालय ने प्रदेश पुलिस के मुखिया और जनपद पुलिस अधिकारियों को अवगत करा दिया है।जारी सूची में उझानी कोतवाल रहे विनोद चाहर को उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा।विनोद चाहर के साथ ही इंस्पेक्टर ओमकार सिंह, मुख्य आरक्षी कु. आशा, आरक्षी अवधेश कुमार, उपनिरीक्षक मनोज कुमार, शिवेन्द्र सिंह भदौरिया,संजय कुमार,रामसेवक,सुदेश कुमार आदि उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित होंगे जबकि बदायूं सदर कोतवाल देवेन्द्र सिंह धामा को अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा।इसके अलावा इंस्पेक्टर चेतराम वर्मा, इसम सिंह, सत्यवीर सिंह, मुरारीलाल सैनी अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित होंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights