मुजरिया। थाना मुजरिया परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जो थाना समाधान दिवस के प्रभारी अधिकारी तहसीलदार सहसवान तथा थाना प्रभारी निरीक्षक मुजरिया ने शिकायतों को अधिकतर तत्काल ही निस्तारण कराया गया। सभी शिकायतें राजस्व संबंधित थी और जिला पंचायत बदायूं के अपर मुख्य अधिकारी ने मुजरिया पर जिला पंचायत की अतिक्रमित भूमि को मुक्त कराने के लिए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया जो थाना प्रभारी निरीक्षक मुजरिया वी पी सिहं व तहसीलदार सहसवान शिवकुमार शर्मा ने स्थलीय पैमाइश के बाद जांच उपरांत निस्तारण कराने का आश्वासन दिया समाधान दिवस में कुल ९ शिकायतें प्राप्त हुए जिसमें जिला पंचायत की भूमि से संबंधित शिकायत अभिलंब निस्तारण को शेष है जिसका निस्तारण शीघ्रता से कराने का आश्वासन दिया थाना समाधान दिवस मुजरिया मे उपस्थित तहसील सहसवान व तहसील बिल्सी और थाना सदर बदायूं के लेखपाल गण तथा चकबंदी लेखपाल सहित उपनिरीक्षक संजय सिंह, सिवेन्दसिह भदौरिया, जुगेंद्र सिंह सहित पुलिस बल मौजूद रहा।