श्री अग्रवाल सभा युवा समिति का भव्य होली मिलन समारोह हुआ,फूलों की होली खेली व गले मिले
बदायूँ। श्री अग्रवाल सभा युवा समिति द्वारा शहर के कृष्णा लॉन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता युवा समिति के अध्यक्ष आशीष सिंघल द्वारा की गई । कार्यक्रम के प्रारंभ में अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन जी की पूजा अर्चना की गई तत्पश्चात कार्यक्रम विधिवत रूप से प्रारंभ हुआ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री अग्रवाल सभा बदायूं के अध्यक्ष हरि अग्रवाल द्वारा सभी अग्रवंशियों को होली की शुभकामनाएं दी गई तथा उन्होंने कहा अग्रवंश की एकता एवं समरसता बनाए रखने हेतु होली मिलन समारोह का कार्यक्रम अत्यंत सार्थक है । सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपिन अग्रवाल द्वारा अग्रवंशियों को एकता एवं भाईचारा बनाए रखने पर बल दिया गया।

महिला समिति की अध्यक्षा शिवानी रवि बंसल द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी स्वजातीय बंधुओ को होली की शुभकामनाएं दी गई एवं महाराजा अग्रसेन जी के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया गया। युवा महिला समिति की अध्यक्षा शिवानी सिंघल द्वारा होली का पर्व स्नेहपूर्वक एवं परस्पर सहयोग एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने पर सभी अग्रवंशियों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा राधा कृष्ण के भजनों पर भक्तिमय मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए गए एवं सभी के द्वारा कलाकारों की अत्यंत सुंदर प्रस्तुतियों के लिए मुक्त कंठ से प्रशंसा की गई।
सभी अग्रवंशियों में महिला पुरुष एवं बच्चों द्वारा ब्रज की प्रसिद्ध फूलों की होली खेली गई तथा एक दूसरे के गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी गई।
कार्यक्रम का संचालन दिलीप अग्रवाल के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सार्थक गोयल,ऋषि अग्रवाल,रोमिल गोयल,प्रशांत बंसल,अमित अग्रवाल,मोहित अग्रवाल,आयुष अग्रवाल,रचित बंसल,हर्ष अग्रवाल, अभिनव बंसल, रचित गोयल,अमित अग्रवाल,सागर अग्रवाल,अक्षत अग्रवाल,आशु अग्रवाल,रूपांक अग्रवाल,नितिन सिंघल,शुभम अग्रवाल,सचिन अग्रवाल,प्रणव वंश निकिता अग्रवाल, दीपिका अग्रवाल, सोनल अग्रवाल, गरिमा अग्रवाल,रति गोयल,गुंजन बंसल प्रिया अग्रवाल, आदि उपस्थित रहे। अंत में अग्रवाल युवा समिति के अध्यक्ष आशीष सिंघल द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित अग्रवंशियों का आभार व्यक्त किया गया।













































































