बदायूँ।बीते दिनों शोशल मीडिया पर वायरल तत्कालीन मुजरिया थाना अध्यक्ष ज्योति सिंह द्वारा भाकियू भानू के जिलाध्यक्ष को थाने का निरीक्षण कराने का वीडियो वायरल हुआ था जिसके बाद उनके द्वारा भाकियू भानू जिलाध्यक्ष अतुल तोमर पर मुकदमा दर्ज कराया गया था जिसके खिलाफ भाकियू भानू जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में भारी संख्या में किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया था जिसको लेकर पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय का गेट बन्द कर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया था । क्षेत्राधिकारी उझानी के द्वारा बातचीत करने के बाद जिलाध्यक्ष अतुल तोमर के नेतृत्व में किसान यूनियन का एक प्रतिनिधि मंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय से मिलकर अपना ज्ञापन सौंपा था जिसमें एसएचओ मुजरिया ज्योति सिंह का तबादला व अतुल तोमर पर दर्ज किए मुकदमे को वापस लेने की प्रमुखता से माँग की गई थी । इस प्रकरण में भाकियू भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने भी एक वीडियो जारी करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से कहा था कि अगर एसएचओ मुजरिया के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हुई तो वह स्वयं बदायूँ आकार एक विराट धरना प्रदर्शन करेंगे । बीती रात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा चलाई गई तबादला एक्सप्रेस में मुजरिया थाना प्रभारी ज्योति सिंह को मुजरिया थाने से हटाकर महिला थाना प्रभारी बनाया गया है तथा प्रभारी चौकी कस्बा थाना बिल्सी इंचार्ज विदेश कुमार शर्मा को मुजरिया थाने की कमान सौंपी है !