आर ए बाजार में कचरा पृथक्करण को लेकर जागरूकता अभियान

WhatsApp Image 2026-03-06 at 6.08.59 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। छावनी परिषद बरेली द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शुक्रवार को आर ए बाजार क्षेत्र में कचरा पृथक्करण को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान छावनी परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डॉ. तनु जैन के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
अभियान के दौरान स्वच्छ भारत मिशन की टीम ने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उन्हें स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। लोगों को बताया गया कि यदि घरों में ही कचरे का सही तरीके से पृथक्करण किया जाए तो कचरा प्रबंधन अधिक प्रभावी होने के साथ पर्यावरण के लिए भी सुरक्षित बन सकता है।
इस दौरान नागरिकों को कचरे को चार श्रेणियों गीला कचरा, सूखा कचरा, सैनिटरी कचरा और घरेलू हानिकारक कचरा में अलग-अलग रखने के लिए प्रेरित किया गया। टीम ने गीले कचरे में रसोई का कचरा, फल-सब्जियों के छिलके, सूखे कचरे में कागज, प्लास्टिक, कांच व धातु, सैनिटरी कचरे में सेनेटरी पैड व डायपर तथा हानिकारक कचरे में बैटरी, बल्ब व दवाइयों के अवशेष शामिल करने की जानकारी दी।
साथ ही नागरिकों से अपील की गई कि वे अपने घरों में इन चारों प्रकार के कचरे को अलग-अलग डस्टबिन में रखें और केवल छावनी परिषद की अधिकृत कचरा संग्रहण गाड़ियों को ही कचरा दें। टीम ने सार्वजनिक स्थानों, सड़कों और नालियों में कचरा न फेंकने तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में सहयोग करने की भी अपील की।
अभियान में सफाई अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी, एएसआई राजेश कुमार, स्वच्छ भारत मिशन की टीम और वार्ड के स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभी ने मिलकर क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights