बदायूं क़ादरी गेट से मीरा जी की ढाल तक हुआ जगमग,15 लाख की तिरंगा स्ट्रीट लाइट लगाई गई

WhatsApp Image 2026-02-28 at 4.58.57 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। शहर में क़ादरी गेट से मीरा जी ढाल तक रोशन हुआ फुटपाथ। 15 लाख की लागत से लगाए गए तिरंगा स्ट्रीट लाइट ने पुरे क्षेत्र को जगमगा दिया। पालिका प्रशासन ने 35 ऑक्टोगोनल सिंगल आर्म पोल स्थापित किये। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री आबिद रज़ा व पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर स्ट्रीट लाइट का उद्धघाटन किया। इसके साथ ही पूरा मार्ग रौशनी से चमक उठा, जिसे देखने के लिये बड़ी संख्या मे स्थानीय नागरिक मौजूद रहे

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कहा कि शहर के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए ऐसे कार्य जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि अंधेरे की समस्या से जूझ रहे इस मार्ग पर अब नागरिक सुरक्षित आवागमन कर सकेंगे।
पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने बताया कि नगर में चरणबद्ध तरीके से अन्य प्रमुख मार्गों पर भी आधुनिक लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि नगरवासियों की सुविधा और सुरक्षा पालिका की प्राथमिकता है।
स्थानीय व्यापारियों और क्षेत्रवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए खुशी जाहिर की। उनका कहना है कि पहले जहां शाम होते ही अंधेरा छा जाता था, अब पूरा इलाका रोशनी से सराबोर रहता है, जिससे दुर्घटनाओं और असामाजिक गतिविधियों पर भी अंकुश लगेगा।

इस अवसर पर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights