आर्यन एवं अनामिका बने मिस्टर एवं मिस आह्वान, डीजे काम्या ने समापन समारोह में बांधा समां
बरेली। राजश्री ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन के संस्थान परिसर में आयोजित तीन दिवसीय 17वें स्थापना दिवस समारोह “आह्वान-2026” का भव्य समापन हुआ। समारोह के दौरान आर्यन को मिस्टर आह्वान एवं अनामिका को मिस आह्वान का खिताब प्रदान किया गया।
समापन समारोह के प्रातःकालीन सत्र में मुख्य अतिथि सांसद छत्रपाल गंगवार ने संस्थान के चेयरमैन राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, सचिव राकेश कुमार अग्रवाल, वाइस चेयरपर्सन डॉ. मोनिका अग्रवाल, प्रबन्ध निदेशक इं. रोहन बंसल, एकेडमिक एडवाइजर श्रीमती तूलिका अग्रवाल स्वरूप, सीओओ ऋषभ बंसल एवं ट्रस्टी पीयूष गुप्ता के साथ माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में सांसद ने कहा कि ग्रामीण परिवेश की प्रतिभाओं को सम्मानित करना गर्व का विषय है और चिकित्सा, तकनीकी व प्रबंधन शिक्षा में संस्थान का योगदान क्षेत्रीय विकास का संकेत है।
द्वितीय सत्र में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने जल-भरो सेरेमनी के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश दिया तथा मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्तियां प्रदान कीं। उन्होंने कहा कि एआई आधारित आधुनिक युग में उत्कृष्ट प्रदर्शन ही सफलता की कुंजी है।
चेयरमैन राजेन्द्र कुमार अग्रवाल ने एआई तकनीक के वैश्विक प्रशिक्षण और इसके व्यावहारिक अनुप्रयोग पर बल देते हुए छात्रों को नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
समारोह में विधि विभाग द्वारा प्रस्तुत न्यूज-चैनल डिबेट आधारित कार्यक्रम “कानून की आवाज” विशेष आकर्षण रहा। विभिन्न सांस्कृतिक, खेल एवं शैक्षणिक प्रतियोगिताओं के विजेताओं को स्वर्ण पदक प्रदान किए गए।
अंतिम सत्र में डीजे काम्या मेहरा के लाइव म्यूजिक शो ने समां बांध दिया। छात्र-छात्राएं संगीत की धुन पर झूम उठे और स्वर-संध्या का भरपूर आनंद लिया। समारोह का समापन उत्साह और उल्लास के साथ हुआ।













































































