बरेली । राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने जनपद कार्यालय बरेली पर परिषद का 60वां स्थापना दिवस गर्मजोशी के साथ मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार जैन एवं संचालन चेयरमैन डॉ अंचल अहेरी ने किया। मुख्य अतिथि परिषद के संरक्षक डॉ डी एन शर्मा रहे। विशिष्ट अतिथि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंडल अध्यक्ष तापस मिश्रा रहे। कार्यक्रम में इसी वर्ष सेवानिवृत होने वाले वरिष्ठ नेताओं अरविंद कुमार शर्मा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजस्व निरीक्षक संघ , राधा रमण मिश्रा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कृषि अधीनस्थ सेवा संघ एवं पुष्कर मिश्रा आयुर्वेदिक कॉलेज कर्मचारी संघ को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। डॉ डी एन शर्मा एवं अरविंद शर्मा ने परिषद को वटवृक्ष की संज्ञा देते हुए परिषद के इतिहास के बारे में विस्तार से बताया तथा राधा रमण मिश्रा एवं सुनील कुमार जैन ने परिषद के आंदोलनों की चर्चा की। इस अवसर पर जनपद, पीलीभीत के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार तथा विभिन्न संगठनों के कर्मठ पदाधिकारियों सर्वेश शर्मा प्रांतीय अध्यक्ष राजस्व संग्रह अमीन संघ विमल कुमार वशिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष सिंचाई संघ , डॉ अंचल अहेरी, दीनदयाल रस्तोगी, जगपाल सिंह भाटी, राजीव कुमार शर्मा, संतोष पांडे, सर्वेश मौर्य, प्रवेश पांडे, डॉक्टर संजय शर्मा, इंजीनियर प्रवीण कुमार बाजपेई, सूर्य प्रकाश, कपिल सागर एवं धीरेंद्र भंडारी आदि को कर्मयोगी सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के दर्जनों सदस्यों ने प्रतिभाग किया।