बरेली । थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव गेलाटांडा निवासी 60 वर्षीय प्रेमराज पुत्र नत्थू लाल साथ में उनका बेटा हरपाल सिंह मोटरसाइकिल से मोबाइल का सिम बंद कराने नवाबगंज जा रहे थे रास्ते में ट्रक ने टक्कर मार दी जिसमें दोनो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया डॉक्टर ने हरपाल को मृत घोषित कर दिया प्रेमराज की इलाज के दौरान मौत हो गई पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम को भेजा। परिजनों ने बताया प्रेमराज का मोबाइल गिर गया था इसके लिए प्रेमराज अपने बेटे हरपाल के साथ मोटरसाइकिल से नवाबगंज मोबाइल का सिम बंद कराने के लिए एप्लीकेशन देने नवाबगंज जा रहे थे रास्ता में लक्ष्मी पैट्रोल पंप के पास ट्रक ने टक्कर मार दी टक्कर लगने के बाद ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा डॉक्टर ने हरपाल को मृत घोषित कर दिया प्रेमराज की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम गया पुलिस ने दोनों समूह को पोस्टमार्टम को भेजा और घटना की जांच शुरू कर दी।