चीनी मिल के रिटायर्ड कर्मियों के धरने में सपा नेता शामिल हुए

IMG-20210810-WA0003
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। दि किसान सहकारी चीनी मिल शेखुपुर के सभी रिटायर्ड कर्मचारियों पी० एफ०,ग्रेच्युटी,अवकाश नकदीकरण-प्रतिधारण भत्ता एवं अन्य देयकों की सम्पूर्ण धनराशि के अविलम्ब भुगतान कराने की मांगों को लेकर पिछले ४९ दिन से चीनी मिल के कर्मचारी धरने पर बैठे हैं।आज समाजवादी पार्टी के जिलाउपाध्यक्ष व दि किसान सहकारी चीनी मिल के निवर्तमान चेयरमैन बलवीर सिंह यादव उनके धरने में सम्मिलित हुए व उनकी समस्याओं को सुनकर पार्टी के नेता धर्मेन्द्र यादव को दूरभाष से सम्पूर्ण स्थिति से अवगत कराया।
इस मौके पर दूरभाष पर कर्मचारियों को वार्ता करते हुए मा० धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि मिल कर्मचारियों की सभी समस्याओं को भविष्य में शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में पार्टी के जनप्रतिनिधियो के द्वारा विधानसभा में अवश्य उठवाएँगे।कर्मचारियों के संघर्ष में समाजवादी पार्टी उनके साथ है।उन्होंने आगे कहा कि कर्मचारियों के धरने के आज ४९वां दिन है और अभी तक शाषन व प्रशाषन का कोई भी प्रतिनिधि इनकी समस्याओ को सुनने नही आया है इससे यह पता चलता है कि किसानों और कर्मचारियों के प्रति ये भाजपा सरकार कितनी उदासीन है।आने वाले समय मे जब समाजवादी पार्टी सरकार उत्तर प्रदेश में बनेगी तब सर्वप्रथम इन कर्मचारियों की सभी मांगों को तत्काल मानकर इनकी सभी परेशानियों को दूर करने का काम करेंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights