फहद ने कॉमर्स में जे०आर०एफ० और रोहित ने पास किया नेट

WhatsApp Image 2026-02-12 at 5.12.40 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

शाहजहांपुर, एस०एस० कॉलेज के कॉमर्स विभाग के छात्र फहद अहमद खान ने कॉमर्स विषय में यू०जी०सी० द्वारा आयोजित नेट परीक्षा में 74 प्रतिशत अंक प्राप्त करके जे०आर०एफ० के लिए क्वालीफाई किया है। फहद जनपद शाहजहांपुर से कॉमर्स विषय में जे०आर०एफ० प्राप्त करने वाले पहले छात्र हैं। फहद के पिता नईम उल्ला खान नगर निगम में कार्यरत थे। उन्होंने बेटे की सफलता पर खुशी का इजहार करते हुए कहा कि यह सब गुरुजनों का आशीर्वाद है। उन्होंने कहा कि मेरा सपना पूरा हुआ। अब मेरा बेटा सरकारी छात्रवृत्ति लेकर पी-एच०डी० कर सकेगा और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में हमारे परिवार का नाम रोशन करेगा। फहद के साथ ही कॉमर्स विभाग के छात्र रोहित शर्मा ने भी 66 प्रतिशत अंकों के साथ नेट की परीक्षा उत्तीर्ण की है। अब वह पी-एच०डी० के साथ-साथ सहायक प्रवक्ता पद पर आवेदन हेतु भी योग्य माने जाएंगे। रोहित के पिता रजनीश शर्मा कांट ब्लॉक में प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक हैं। उन्हें प्रसन्नता है कि उनका बेटा डिग्री कॉलेज में पढ़ाने के योग्य बन गया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights