प्रबंधकीय विकास कार्यक्रम के छठे दिन “नेतृत्व में नैतिकता के मूल्य” विषय पर व्याख्यान हुआ

WhatsApp Image 2026-02-08 at 3.42.23 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

शाहजहाँपुर।, स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज के वाणिज्य विभाग में चल रहे प्रबंधकीय विकास कार्यक्रम के छठे दिन विभाग के डॉ देवेंद्र सिंह ने “नेतृत्व में नैतिकता के मूल्य” विषय पर व्याख्यान दिया। डॉ सिंह ने कहा कि नेतृत्वकर्ता को नैतिकता का त्याग नहीं करना चाहिए। उसे दूसरों के सामने आदर्श प्रस्तुत करना चाहिए क्योंकि उसका अनुसरण अनेक लोग करते हैं। प्रभावशाली लीडर बनने के लिए अपने चरित्र को स्वच्छ रखना, अनुशासित रहना, परमार्थी होना, सर्वसुलभ रहना आवश्यक होता है।उन्होंने कहा कि लीडर में ईमानदारी, जिम्मेदारी , निष्ठा, निष्पक्षता और जवाबदेही का गुण भी होना चाहिए। निष्पक्ष निर्णय और निरंतर विकास का प्रयास एक सफल और विश्वसनीय नेता की पहचान होते हैं।
डॉ सिंह ने आत्ममंथन, अनुभव से सीखने और गलती स्वीकार करने की आवश्यकता पर भी बल दिया । व्याख्यान से पूर्व डॉ. के. बी.गौतम ने पटका पहनाकर डॉ देवेंद्र का सम्मान किया। इस अवसर पर डॉ विनीता राठौर, अखंड प्रताप सिंह, व्याख्या सक्सेना, डॉ सुखदेव, अभिषेक बाजपेई, डॉ गौरव शर्मा, राजीव कुमार, सोमना पाण्डेय आदि शिक्षक उपस्थित रहें।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights