बरेली। अति पिछड़ा व दलित सामाजिक संस्था , आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति की ओर से रणवीर सिंह ,एडवोकेट कपिल के नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में दिया। रणवीर सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा 14 जनवरी 2026 को अधिसूचित उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने वाले विनियम, 2026 के समर्थन में पत्र सौंपा गया। संस्था ने इन विनियमों को उच्च शिक्षा में निष्पक्षता, समावेशन और सामाजिक न्याय की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। संस्था पदाधिकारियों ने कहा कि नए विनियम वंचित वर्गों अति पिछड़ों, दलितों, महिलाओं और दिव्यांगों को सम्मानजनक और सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण प्रदान करेंगे। प्रत्येक संस्थान में समान अवसर केंद्र (EOC) और समानता समिति के गठन से भेदभाव की शिकायतों का त्वरित समाधान संभव होगा। पत्र में जननायक कर्पूरी ठाकुर फार्मूले को लागू करने और अति पिछड़ों व दलितों की भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई गई। संस्था ने कहा कि चाहे हिन्दू हों या मुसलमान, अति पिछड़े और दलित एक समान हैं और अब अपने अधिकार लेकर रहेंगे। ज्ञापन देने वाली में रणवीर सिंह , सुरेंद्र प्रजापति , डॉ एमपी सिंह , सोमपाल सिंह , इंजीनियर यवेंद्र कुमार , लालसिंह मेवाराम बौद्ध, बलवीर सिंह बौद्ध ,अजय प्रधान आदि मौजूद थे।