बरेली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला बदर अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं कार्रवाई हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत सुभाषनगर पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के नेतृत्व में थाना सुभाषनगर पुलिस टीम ने रिषभ ठाकुर को जिला बदर किया है। थाना सुभाषनगर पुलिस द्वारा रिषभ ठाकुर पुत्र गौतम सिंह, निवासी 841 डॉ. खण्डेलवाल वाली गली, थाना सुभाषनगर, जिला बरेली के विरुद्ध मा. न्यायालय अपर जिला अधिकारी नगर मण्डल, बरेली के आदेश का अनुपालन किया गया। रिषभ ठाकुर, अंतर्गत धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम, 1970 के तहत अभियुक्त को जनपद बरेली की सीमा से जिला बदर किया गया।पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराते हुए जनपद बदायूँ की सीमा में छोड़ दिया गया। पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार सिंह, थाना सुभाषनगर, उप निरीक्षक जगत सिंह, उप निरीक्षक (यूटी) प्रांशू सचान, हेड कांस्टेबल सचिन कुमार, कांस्टेबल टीनू कुमार मौजूद थे।