पेड़ पर लटकी मिली जेसीबी चालक की लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

WhatsApp Image 2026-02-05 at 1.21.15 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना शाही क्षेत्र के गांव खजुरिया निवासी 25 वर्षीय संतोष पुत्र वेद प्रकाश का शव जंगल में लिप्टिस के पेड़ पर लटका हुआ मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या बताते हुए ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


परिजनों के अनुसार संतोष पेशे से जेसीबी चालक था। बुधवार शाम को वह जेसीबी चलाने के बाद घर लौटा था। संतोष का अपनी सास कमला से काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर सास के भाइयों हरि नारायण, दुर्योधन और छेदालाल, निवासी गांव बसावनपुर, पर संतोष के साथ मारपीट और हत्या करने का आरोप लगाया गया है। परिजनों ने बताया कि आरोपियों ने संतोष के साथ-साथ देव कश्यप की भी पिटाई की। किसी तरह देव कश्यप वहां से जान बचाकर भाग आया और उसने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो संतोष का शव गांव बसावनपुर और लालपुर के बीच जंगल में पेड़ पर लटका हुआ मिला। घटना के बाद से आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संतोष की पत्नी आरती दो बच्चे है परिवार में सभी का रो रो कर बुरा हाल है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights