राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य बने राजेंद्र गुप्ता का सैलून एसोसिएशन ने किया भव्य स्वागत

WhatsApp Image 2026-02-03 at 3.49.13 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। भारत सरकार के राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड का सदस्य मनोनीत होने पर माननीय राजेंद्र गुप्ता का सैलून एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, बरेली द्वारा भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उन्हें जननायक कर्पूरी ठाकुर की तस्वीर, पुष्पगुच्छ व पटका पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष विक्की श्रीवास्तव एवं प्रदेश महासचिव तेज बहादुर नंदवंशी ने सैलून व केश शिल्पियों से जुड़ी समस्याओं और मांगों को लेकर एक लिखित मांग-पत्र राजेंद्र गुप्ता को सौंपा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


इस मौके पर जिला महामंत्री रणधीर श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष पुनीत, रमेश व टिंकू श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष लियाकत सलमानी, शिवम श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव, आमिर सलमानी, तहसील अध्यक्ष बहेड़ी शिशुपाल श्रीवास्तव सहित अनेक पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। राजेंद्र गुप्ता ने संगठन की एकजुटता की सराहना करते हुए मांगों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights