बदायूँ।आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र में जनवरी 2026 सत्र में हो रहे ऑनलाइन प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 फरवरी कर दी गई है। केन्द्र समन्वयक डॉ संजीव राठौर ने बताया है कि भारत सरकार के आत्मनिर्भर भारत योजना के अंतर्गत इग्नू के बहुआयामी पाठ्यक्रमों का लाभ ऑनलाइन प्राप्त किया जा सकता है। जनवरी 2026 सत्र में पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि भी बढ़ाकर 15 फरवरी कर दी गई है। ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने के लिए इग्नू की वेबसाइट www.ignou.ac.in पर लॉगिन करें तथा इग्नू के क्षेत्रीय केंद अलीगढ़-कोड-47 के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय बदायूं स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र कोड 47043 पर आवेदन करें। कोऑर्डिनेटर ने जानकारी दी है कि इग्नू अध्ययन केंद्र पर उपलब्ध पाठ्यक्रमों में बीए तथा बीकॉम पाठ्यक्रमों सहित 2 वर्षीय अवधि के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम हिंदी, लोक प्रशासन, समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान, एम कॉम विषयों में एवं ग्राम विकास में स्नातकोत्तर डिप्लोमा जैसे पाठ्यक्रम भी उपलब्ध हैं। एक वर्षीय अवधि के रोजगार परक स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रमो मैं पीजीडीआरडी, पीजीडीटी, पीजीडीईटी, पीजी डीईएमए, पीजीडीआईबीओ, एक डिप्लोमा पाठ्यक्रम डीबीपीओएफए तथा छह माह अवधि के बहुआयामी सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम सीटीई, सीबीएस, सीआरडी, सीआजी में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित हैं।