संत रविदास महाराज सदा लोगो के ह्रदय मे विराजमान रहेंगे: एमएलए संजीव शर्मा

WhatsApp Image 2026-02-02 at 5.41.51 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

शशांक त्यागी

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद। विधायक संजीव शर्मा ने कहा कि संत शिरोमणि भगवान रविदास जी महाराज भारतीय संत परंपरा के ऐसे महान दीप स्तंभ हैं, जिन्होंने समाज को समता, बंधुत्व और मानवता का अमर संदेश दिया। उनका जीवन हमें सिखाता है कि मनुष्य की पहचान उसके कर्म, आचरण और विचारों से होती है, न कि जाति या जन्म से। भगवान रविदास जी ने अपने वचनों और भजनों के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों, भेदभाव और छुआछूत का दृढ़ता से विरोध किया। उनका स्वप्न था एक ऐसा समाज जहाँ कोई दुखी न हो, कोई भेदभाव न हो और हर व्यक्ति सम्मान के साथ जीवन जी सके। उनकी शिक्षाएँ आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं मानवता की सेवा, सत्य का मार्ग और समानता का भाव ही सच्ची भक्ति है। भगवान रविदास जी महाराज ने समाज को आत्मसम्मान, सामाजिक न्याय और आपसी प्रेम का मार्ग दिखाया। मीडिया प्रभारी अजय चोपडा ने कहा इस पावन अवसर पर हम सभी उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लें और एक समरस, न्यायपूर्ण एवं मानवतावादी समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights