2047 विकसित भारत की झलक वाला बजट – संजीव शर्मा विधायक गाजियाबाद

WhatsApp Image 2026-02-02 at 5.41.15 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

शशांक त्यागी

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद। केंद्रीय बजट पर शहर विधायक संजीव शर्मा ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कर्तव्यनिष्ठ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कर्तव्य भवन से बना और कर्तव्य पथ पर चलने के संकल्प को साकार करता बजट 2026 में देश के भविष्य के प्रति सरकार की स्पष्ट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लगातार नौवीं बार देश का बजट प्रस्तुत करने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि इस बजट में महिला सशक्तिकरण के लिए अनेक घोषणाएं की गई है। सबका साथ, सबका विकास के संकल्प को सिद्धि तक ले जाने वाला यह बजट वैश्विक अस्थिरता के बावजूद भारत की मजबूत आर्थिक स्थिति को रेखांकित करता है, जो विकसित भारत 2047 की दिशा में एक सशक्त पहल है। इस बजट में मैन्युफैक्चरिंग के माध्यम से रोजगार सृजन पर विशेष बल दिया गया है। इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक्सटाइल्स, सेमिकेंडक्टर, केमिकल, कांटेनर्स और खेलो को गति देने के साथ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के लिए 40 हजार करोड़ और बायोफार्मा उद्योग के लिए 10,000 करोड़ के प्रावधान आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूत कदम हैं। महात्मा गांधी ग्राम स्वराज पहल के जरिए खादी और ग्रामीण शिल्प को वैश्विक पहचान मिलेगी। टूरिज्म और संस्कृति केंद्रों का विकास, पटना और वाराणसी में शिप रिपेयर इकोसिस्टम, तथा रोड ट्रांसपोर्ट और डिफेंस सेक्टर में बढ़ा निवेश रक्षा क्षेत्र के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह बजट गरीब, किसान, महिला, युवा सहित समाज के हर वर्ग के कल्याण के साथ विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला है। कुल मिलाकर देश के चहुमुखी विकास के लिए बहुत बढ़िया बजट है इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करता हूं तथा वित्त मंत्री एवं उनकी पूरी टीम को हृदय से धन्यवाद देता हूं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights