बदायूँ में प्रधानपति ने ग्राम समाज की भूमि पर लगाया डॉ आंबेडकर का बोर्ड, बाद में हटाया

WhatsApp Image 2026-02-02 at 4.49.26 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

उझानी। कोतवाली क्षेत्र के गांव जजपुरा में प्रधानपति ने अन्य दलित समाज के लोगों के साथ ग्राम समाज की जमीन को डॉ अम्बेडकर पार्क के लिए आबंटित बताते हुए बाबा सहाब अम्बेडकर का बोर्ड लगा दिया। सोमवार की सुबह जब ग्रामीणों ने ग्राम समाज की जमीन पर बोर्ड लगा देखा तो उनमें रोष व्याप्त हो गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण पुलिस के पास पहुंच गए और तहरीर देकर अवैध कब्जा करने के उद्देश्य से बोर्ड लगाने की बात कही। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की और प्रधानपति को बुला कर बातचीत कर उसे समझाया इसके बाद प्रधान पति और उसके समर्थकों ने बोर्ड को मौके से हटा लिया। बोर्ड हटने के बाद पुलिस ने भी राहत की सांस ली है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


गांव जजपुरा में सोमवार की सुबह ग्राम समाज की जमीन पर बाबा साहेब अम्बेडकर का बोर्ड लगा देख ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण पुलिस के पास पहुंचे और पुलिस को प्रधानपति बादाम सिंह समेत अन्य के खिलाफ तहरीर देकर कहा कि सभी लोग ग्राम समाज की जमीन पर बाबा अम्बेडकर की प्रतिभा लगा अवैध कब्जा करने और नई परम्परा डाल कर गांव का सौहार्द खराब करने के प्रयास में लगे हुए है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल गांव में पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बोर्ड लगा देख ग्रामीणों से बात की और फिर प्रधानपति को मौके पर ही बुलबा लिया। प्रधानपति ने पुलिस को बताया कि उक्त जमीन को वर्ष 1997 में तत्कालीन प्रधान ओमवती ने एक प्रस्ताव के जरिए अम्बेडकर पार्क के लिए आबंटित कर दी थी लेकिन जब-जब इस पर पार्क बनाने का प्रयास हुआ कुछ ग्रामीण विरोध पर उतर आए जिससे पार्क मूर्त रूप न ले सका। प्रधानपति ने आरोप लगाया कि उनके ही समाज के कुछ लोग ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जा कर अपने पशु बांधे और अन्य सामान रखना चाहते है और वही लोग बाबा सहाब अम्बेडकर पार्क का विरोध कर रहे है। पुलिस ने प्रधानपति और उनके समर्थकों को समझाया बुझाया और कहा कि वह जमीन प्रस्ताव के कागजातों के आधार पर प्रशासन से मूर्ति अथवा बोर्ड लगाने की अनुमति लें ले ताकि गांव का सौहार्द बरकरार रह सके। ग्राम प्रधान पति ने पुलिस की बात मानी और मौके पर लगाया गया बाबा सहाब का बोर्ड हटवा दिया। प्रधानपति ने पुलिस से उक्त जमीन पर बंधे पशुओं तथा रखा अन्य सामान को अतिक्रमण बताते हुए तत्काल हटवाने की मांग भी की। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। बोर्ड हटने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर क्राइम ने बताया कि फिलहाल गाँव में पूर्ण रूप से शान्ति कायम है गांव के सौहार्द को बिगाड़ने की अनुमति किसी को नही दी जा सकती !

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights