सनातन बोर्ड ने उठाई जिले में नई रेलवे लाइन की मांग

WhatsApp Image 2026-02-02 at 4.44.54 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ।अखिल भारतीय सनातन बोर्ड की कार्यकारिणी बैठक का आयोजन संगठन कार्य अध्यक्ष डॉ सुशील गुप्ता के रजी चौक स्थित आवास पर किया गया। प्रवक्ता सत्यनारायण गुप्ता ने बताया की बरेली मंडल के चारों जिलों में से 3 जिलों में रेलवे जंक्शन हैं, अकेले बरेली जिले में 5 रेलवे जंक्शन हैं, लेकिन बदायूं की हमेशा उपेक्षा ही की जाती रही है ,अब बदायूं की जनता की आवाज शासन तक पहुंचाना जरूरी हो गया है जिला अध्यक्ष जितेंद्र साहू ने बताया की बदायूं का व्यापार प्रमुखतः दिल्ली NCR क्षेत्रों पर निर्भर है और दिल्ली आने-जाने के लिए जिले का व्यापारी केवल रोडवेज बसों और सड़क मार्ग पर ही निर्भर है प्रशासनिक प्रमुख विजय रतन सिंह ने बताया कि दिल्ली ,और लखनऊ तक सीधी रेलवे लाइन न होने से जिले का व्यापार प्रभावित हो रहा है और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है सचिव एडवोकेट अश्वनी भारद्वाज ने बताया कि प्रयागराज को कोई सीधी ट्रेन न होने से हाई कोर्ट में न्याय हेतु वादीगणों को पहुंचने में भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है इसके पश्चात नारीशक्ति विभाग उपाध्यक पूनम सिंह ने विस्तृत अध्ययन के बाद जिले में एक नई रेलवे लाइन (चंदौसी से बिसौली–बदायूं–उसहैत–कंपिल –कायमगंज तक,)डालने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया, और बताया कि नई रेलवे लाइन से जिले में व्यापार और नए उद्योगों को बल मिलेगा, युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे , यह रूट प्रदेश के लिए “औद्योगिक कॉरिडोर” बन कर कार्य करेगा , और जिले का तेजी से विकास हो सकेगा इसके बाद सभी पदाधिकारियों की सहमति से कार्यकारिणी प्रमुख उपेंद्र उपाध्याय और जिला अध्यक्ष जितेंद्र साहू द्वारा विस्तृत चर्चा कराने के बाद प्रस्ताव को बहुमत से पास कर दिया गया इसके पश्चात कार्यकारिणी प्रमुख ने बताया कि नई रेलवे लाइन की मांग हेतु जल्द ही रेलवे मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी को संबोधित एक ज्ञापन पत्र भेजा जायेगा और अभियान चलाकर पूरे जिले के व्यापारियों से हस्ताक्षर कराकर समर्थन लिया जाएगा बोर्ड बैठक में मणि भदोरिया, रचना संखघार, सुभाष मैथिल, योगेश चंद्र त्रिवेदी, एड मुनेंद्र राठौर, राजीव कुमार गुप्ता, वागीश यादव,एड अरविंद गुप्ता, अनिल साहू, यश बर्धन सक्सेना,सुशील साहू, शिव ओम मथुरिया,देवेश शर्मा ,विकास सक्सेना, देवकीनंदन शर्मा,नरेंद्र गुप्ता, डॉ संजीव गुप्ता, डॉ संजीव सक्सेना, डॉ अमर सिंह, चंद्र देव वर्मा, राकेश साहू आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights