बदायूँ।भाजपा एमएलसी बागीश पाठक ने कहा यह बजट युवाओं को अवसर, किसानों को सुरक्षा, उद्यमियों को प्रोत्साहन, मध्यम वर्ग को राहत और श्रमिकों को सम्मान प्रदान करेगा तथा नवाचार, विनिर्माण और रोजगार को नई गति देने के साथ ही कृषि, ग्रामीण विकास, अवसंरचना, पर्यटन, संस्कृति और ज्ञान परंपरा को सशक्त बनाते हुए ‘विकास भी, विरासत भी’ के मंत्र को साकार करेगा!प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में एमएसएमई, स्टार्टअप और स्वदेशी उत्पादन को समर्थन देकर ‘आत्मनिर्भर भारत’ की नींव को और सुदृढ़ किया गया है!!पूर्ण विश्वास है कि सामाजिक न्याय, समावेशी विकास और सुशासन के माध्यम से यह बजट वर्तमान के साथ भविष्य के भारत का मार्ग प्रशस्त करेगा!इस दूरदर्शी एवं लोक-कल्याणकारी बजट के लिए मा. प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार एवं मा. वित्त मंत्री जी का धन्यवाद!!