मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 22 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 18.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
बरेली में ब्लैकआउट मॉकड्रिल, सायरन बजते ही परखी गई आपातकालीन तैयारियांबदायूं में ब्लैकआउट मॉकड्रिल, परखी गई आपातकालीन तैयारियां,सायरन बजाकर ब्लैकआउट और सुरक्षित निकासी की प्रक्रिया को परखाभाजपा के राज्यसभा सांसद रामराव वडकुते का निधन, 72 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांसUP विधानसभा चुनाव 2027: INDIA गठबंधन में सीट बंटवारे के लिए अखिलेश यादव ने बनाई चार सदस्यीय कमेटीनेताजी की जयंती पर फरीदपुर से गूंजा सामाजिक न्याय का संदेश, संविधान विरोधी ताकतों को सत्ता से बाहर करने के संकल्प के साथ पीडीए जनचेतना पदयात्रा रवानामुलायम सिंह यादव की जयंती पर मढ़ीनाथ में उमड़ी भीड़, राजेश अग्रवाल ने की पीडीए महापंचायत
Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश सर्राफा व्यापारी एसोसिएशन का गठन, व्यापारियों को मिला मजबूत संगठन

January 29, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। जिले के समस्त सम्मानित सर्राफा व्यापारियों के सहयोग से उत्तर प्रदेश सर्राफा व्यापारी एसोसिएशन (रजि.) का विधिवत गठन किया गया। सिविल लाइंस जंक्शन रोड स्थित एक होटल में आयोजित बैठक एवं प्रेसवार्ता के दौरान संगठन के गठन की घोषणा की गई। बैठक में व्यापारियों ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।संगठन का मुख्य उद्देश्य सर्राफा व्यापारियों के हितों की रक्षा करना, व्यापार के दौरान आने वाली समस्याओं का समाधान करना, व्यापारियों के दुख-दर्द में साथ खड़े रहना, राज्य व केंद्र सरकार तक व्यापारियों की समस्याएं पहुंचाना तथा सरकार की व्यापारी हितैषी योजनाओं का लाभ व्यापारियों तक पहुंचाना है। इसके साथ ही नियमित रूप से सोने-चांदी के भाव की जानकारी, आभूषणों की शुद्धता पर ध्यान, आईपीसी की धारा 411 एवं बीएनएस की धारा 317 से जुड़ी समस्याओं का समाधान, बढ़ते भाव के कारण गिरवी आभूषणों की समस्या तथा सर्राफा व्यापारियों की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर कार्य किया जाएगा।बैठक में सर्वसम्मति से सेठ प्रताप चंद , प्रेम प्रकाश अग्रवाल एवं विनीत रस्तोगी को संरक्षक बनाया गया। अनिल पाटिल को प्रदेश अध्यक्ष, विशाल मेहरोत्रा को मंडल अध्यक्ष, सुशील बंसल को जिला अध्यक्ष, संजीव अग्रवाल (पूर्व पार्षद) को महानगर अध्यक्ष तथा रामनारायण गुप्ता (मीरगंज) को जिला प्रभारी नियुक्त किया गया। अन्य व्यापारियों को प्रदेश, मंडल, जिला एवं महानगर स्तर पर विभिन्न दायित्व सौंपे गए।संरक्षक प्रेम प्रकाश अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों से पद की गरिमा बनाए रखते हुए निष्ठा से व्यापारियों की सेवा करने का आह्वान किया। संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष अनिल पाटिल ने कहा कि सर्राफा व्यापारियों को संगठित होने की आवश्यकता थी और संगठन हर व्यापारी की समस्या के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहेगा। मंडल अध्यक्ष विशाल मेहरोत्रा ने कहा कि “संगठित व्यापारी, सुरक्षित व्यापारी” के मंत्र के साथ युवा साथी नई सोच से कार्य करेंगे।जिला अध्यक्ष सुशील बंसल ने व्यापारियों की एकजुटता पर बल दिया, जबकि महानगर अध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने बढ़ते सोने-चांदी के भाव से उत्पन्न चुनौतियों पर सभी को जागरूक करने की बात कही। जिला प्रभारी रामनारायण गुप्ता ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के सर्राफा व्यापारी भी संगठन से जुड़ेंगे।बैठक में सैकड़ों सर्राफा व्यापारियों की उपस्थिति ने संगठन की एकजुटता को मजबूती दी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights