राजकीय महाविद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया 76 वा गणतंत्र दिवस

WhatsApp Image 2026-01-26 at 5.06.02 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय में 77 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्राचार्य डॉ श्रद्धा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। एनसीसी कैडेट्स द्वारा शस्त्र सेल्यूट के बाद राष्ट्रगान हुआ। कैडेट्स ने फ्लैग मार्च किया। डॉ रविन्द्र सिंह यादव ने उच्च शिक्षा निदेशक के शुभकामना संदेश का वाचन किया। सभागार में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तमन्ना और समीक्षा ने सरस्वती गान का प्रस्तुत किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


अंजली, महिमा भारती आदि छात्र छात्राओं के द्वारा राष्ट्रभक्ति के गीत गाए गए। अनूप सिंह ने ओजस्वी भाषण दिया। संघटक राजकीय महाविद्यालय सहसवान के हिन्दी प्रवक्ता डॉ सुरजीत सिंह मौर्य ने स्वरचित कविताओं के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए। डॉ संजय कुमार एवं डॉ प्रेमचन्द चौधरी ने अपने भाषण में संविधान के आदर्श को अपनाने, भारतीय गणतंत्र की अस्मिता तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने की अपील की। डॉ हुकुम सिंह एवं डॉ बबीता यादव नाम ने गणतंत्र के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संविधान में वर्णित कर्तव्य की याद दिलाई। प्राचार्य लेफ्टिनेंट डॉ श्रद्धा गुप्ता ने अपने अध्यक्षीय भाषण में गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को उद्घाटित करते हुए वर्तमान में उसकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। सभी वक्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानीयों एवम संविधान निर्माताओ को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोहक डॉ रविन्द्र सिंह यादव अपने विचार व्यक्त कर छात्र-छात्राओं के लिए राष्ट्रीय जीवन जीने का मार्ग प्रशस्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ राकेश कुमार जायसवाल ने किया।
इस अवसर पर डॉ अनिल कुमार, डॉ सतीश सिंह यादव, डॉ सचिन कुमार, डॉ दिलीप कुमार वर्मा, डॉ ज्योति बिश्नोई, डॉ गौरव कुमार सिंह, डॉ प्रियंका सिंह, डॉ जुनेद आलम, संजीव कुमार, प्रमोद शर्मा, बीर बहादुर सिंह, सुमित यादव, विवेक कुमार, सरिता यादव, ज्योति सागर, प्रियांशी, सोनल राठौड़, कैलाश बघेल,संध्या, पवन, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, संचित मिश्रा, पुष्पेंद्र, आराध्या मिश्रा, शिखा, अनन्या मिश्रा, सिया तोमर, काजल, ऋषभ गौतम, अभिषेक सैनी,मोहित, सौरभ कुमार, प्रवीण प्रताप, आशुतोष,शिवम दिवाकर, प्रवेंद्र आदि उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights