बदायूँ। जीलाट पब्लिक स्कूल में 77वाॅ गणतन्त्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। ध्वजारोहण विद्यालय मैनेजर पृथ्वीराज सिंह के द्वारा किया गया। बच्चों ने गणतन्त्र दिवस के अवसर पर भाषण, नाटक, गीत आदि विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्या ज्योति लता ने बताया कि आज हम सब गणतंत्र दिवस के अवसर पर एकत्रित हुए हैं। यह दिन हमारे देश के इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन हैए जब हमारा देश 1950 में एक गणराज्य बना था। हमारा देश भारत एक महान देश हैए जो विविधता में एकता का प्रतीक है। हमारे देश में विभिन्न धर्मोंए जातियों और संस्कृतियों के लोग रहते हैंए लेकिन हम सभी एक ही देश के नागरिक हैं। कार्यक्रम का संचालन अध्यापक रूपकिशोर के द्वारा किया गया।विद्यालय निदेशिका रश्मि दीक्षा ने गणतन्त्र दिवस के बारे में विस्तार से बताया कि आज का दिन हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। आज के दिन को हमें बड़ी शालीनता के साथ मनाना चाहिए। कार्यक्रम के अन्त में उपस्थित सभी को मिष्ठान वितरित किया गया।इस अवसर पर सोनाली सचदेवा एवं समस्त अध्यापक अध्यापिकाएं उपस्थित रहेे।