राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य राजेंद्र गुप्ता का व्यापारियों ने भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया

WhatsApp Image 2026-01-25 at 4.28.54 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री एवं नवनियुक्त राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड भारत सरकार के सदस्य राजेंद्र गुप्ता का बदायूं में जिला अध्यक्ष के बी गुप्ता के नेतृत्व में सैकड़ो व्यापारीयो के साथ दादी की रसोई पर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। अपने प्रिय नेता प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता के राष्ट्रीय व्यापारिक कल्याण बोर्ड भारत सरकार में नामित होने की खुशी से उत्साहित पदाधिकारियों/ व्यापारियों ने व्यापार मंडल जिंदाबाद राजेंद्र गुप्ता जिंदाबाद के कर्ण भेदी नारों के साथ उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया।नवनियुक्त सदस्य राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड भारत सरकार राजेंद्र गुप्ता ने बदायूं में व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं जनपद बदायूं के सभी व्यापारियों को आश्वस्त करता हूं कि वह अपनी समस्याओं को लिखित रूप से जिला अध्यक्ष के बी गुप्ता के माध्यम से मुझ तक पहुंचाएं, मेरा प्रयास रहेगा कि समस्याओं का गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण किया जाये। उन्होंने कहा अब व्यापारी का उत्पीड़न करना किसी के लिए भी आसान नहीं रह जाएगा। उन्होंने अभूतपूर्व स्वागत सम्मान के लिए बदायूं की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जनपद बदायूं के जिला अध्यक्ष के बी गुप्ता ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा की प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता का राष्ट्रीय स्तर पर नामांकन होना हम सबके लिए गौरव की बात है क्योंकि राजेंद्र लंबे समय से व्यापारियों के हितों की लड़ाई लड़ते रहे हैं, वह व्यापारियों की मूलभूत समस्याओं से भली भांति परिचित हैं। उनके राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड में नामित होने से व्यापारियों की समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर पर पटल पर रखा जा सकेगा जिससे उनके निस्तारण में तेजी आएगी। प्रांतीय मंत्री विनोद गुप्ता ने शुभकामनाएं देते हुए कहा की की व्यापार मंडल के सीनियर पदाधिकारी को बोर्ड में नामित कर सरकार ने व्यापारी हित में सही फैसला लिया है इसे प्रदर्शित होता है कि सरकार व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है ।
इस अवसर पर जिला महामंत्री सुनील गुप्ता,नगर अध्यक्ष जितेंद्र साहू, युवा जिला अध्यक्ष राहुल रावत, वरिष्ठ व्यापारी नेता संदीप रस्तोगी,हरिकृष्ण वर्मा, मुकेश गुप्ता,सुखदेव सिंह राठौर इत्यादि ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की।
स्वागत के दौरान अरविंद गुप्ता एडवोकेट,सुनील कुमार गुप्ता,राहुल रावत, संदीप रस्तोगी, रामकृष्ण गुप्ता, मनुज गुप्ता,मनीष सिंघल, रोहित गुप्ता, मुकेश गुप्ता, संजीव सक्सेना, राम कुमार पटेल,विष्णु गुप्ता,उत्कर्ष गुप्ता,कमलेश गुप्ता,सचिन गुप्ता,जितेंद्र साहू,सुनील कुमार गुप्ता,राजेंद्र गुप्ता,आशीष गुप्ता,साकेत गुप्ता ,अजय गुप्ता इत्यादि अनेकों लोग उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights